उद्घोष नारे व गाजेबाजे साथ निकली कलश यात्रा…

झरिया। नव दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा पुराण की शुरुआत को लेकर एमओसीपी दुर्गा मंदिर प्रांगण से शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।

जहां बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुषों युवा यूवतियों ने मंदिर परिसर पहुंच कर कलश पूजन कथावाचक श्री सुरेन्द्र हरिदास जी महराज से करवाया, तत्पश्चात माथे पर कलश लिए विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए उद्घोष नारे के साथ मुकुंदा तालाब भक्तों की जत्था पहुंची। जंहा श्री दास जी महाराज ने भक्तों को गंगा पूजन कराया जिसके बाद कलश में जल भरकर विभिन्न क्षेत्रों से भ्रमण करते हुए कथा स्थल मंदिर परिसर पहुंची। कथावाचक श्री हरिदास जी महाराज ने कहा कि राधा कृष्ण प्रेम मंदिर के तत्वाधान में कथा का आयोजन किया जा रहा है।

जो 5 जनवरी से प्रत्येक दिन दोपहर 2:00 से 7:00 बजे तक चलेगा। 10 जनवरी को तुलसी के पौधे के साथ महिलाएं शोभायात्रा निकलेगी 11 जनवरी को विश्राम सुखदेव जी की विदाई होगी एवं हवन पाठ का आयोजन किया जाएगा। हरिदास जी ने बताया कि भागवत को सुनने से मानव जीवन का कल्याण होता है। मौके पर उषा पासवान श्रीमती गुड़िया मुन्नी देवी भोला साहनी मानिकचंद महतो मंटू रवानी संजय दास आलोक राज मथुरा निषाद अमर निषाद कुलदीप साव आदि भक्त थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट