धनबाद(DHANBAD): निरसा फेयर प्राइस शॉप डीलरों की एक दिवसीय बैठक कुमारधुबी संकट मोचन धर्मशाला में शुक्रवार को प्रदेश के संगठन सचिव अजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई..
इस बैठक में प्रखंड के दर्जनों डीलर मौके पर पहुंचे बैठक में संघ के संगठन सचिव ने बताया कि पूरे देश के 5 लाख 38 हजार जन वितरण प्रणाली के विक्रेता अपने विभिन्न लंबित मांग को लेकर 01 जनवरी 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है
अजय सिंह,संगठन सचिव झारखण्ड राज्य
और इसे पूरी तरह से सफल बताया, श्री सिंह ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगे मन नहीं लेती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा साथ ही मीडिया के सवाल पर कहा कि हम लोगों ने माननीय प्रधानमंत्री तक ज्ञापन देकर अपनी दुखो को रखा परंतु केंद्र सरकार द्वारा अभी तक हमलोगों की ज्ञापन का संज्ञान नहीं लिया
जबकि हम सभी कोरोना कल में भी सभी के बीच अनाज का वितरण करने का काम किया मौके पर झारखंड राज्य के संगठन सचिव अजय सिंह सहित दर्जनों डीलर उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Leave a Reply