भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने रेल मंत्री, भारत सरकार, को जनसुविधाओं के निमित लिखा पत्र..

झरिया(JHARIYA): धनबाद से भुवनेश्वर गरीब रथ ट्रेन नंबर 62831 को पुनः प्रारंभ एवं धनबाद रेल मंडल से आपातकालीन कोटा घटाने के निर्णय पर पुनर्विचार करने के संबंध में गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्राचार कर ट्रेन संख्या 62831 गरीब रथ को पुनः बहाल करने को लेकर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है

जहा इस पत्र के माध्यम से श्रीमती सिंह ने कहा कि धनबाद जिले से चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 6283 कोरोना काल के बाद बंद कर दिया गया है।

जिससे धनबाद के रहने वाले आमजनों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गरीब रथ में हर वर्ग के लोगो को सुविधा मिलती थी और उनके गंतवय को सुगम भी बनाती थी।

गरीब रथ के बंद हो जाने से लोगो को वैकल्पिक व्यवस्था कर जाने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

धनबाद रेल मंडल राजस्व देने वाले में प्रथम श्रेणी में आता है बावजूद धनबाद के आमजनों साथ पिछले कुछ महीनों से लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और रेल सुविधाए घटती जा रही है।

जिससे यहां रहने वाले लोग मौजूदा स्थिति में अपने आप को असहाय और ठगा महसूस कर रहे हैं। उपरोक्त विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर धनबाद के रेल सुविधाओं सहित विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए धनबाद रेल मंडल में कोटा बढ़ाने के साथ ही गरीब रथ को पुनः बहाल करने की दिशा में सार्थक पहल करें।

NEWS ANP के लिए झरिया अरविन्द सिंह की रिपोर्ट..