रांची(RANCHI): 1 जनवरी । यदि आप हिन्दी कहानी को एक नया तेवर और मुहावरा देने वाले वरिष्ठ कथाकार काशीनाथ सिंह, भीष्म साहनी, शिरीष खरे, कुलदीप, उषाकिरण खान के साथ–साथ युवा कथाकारों गीताश्री, संदीप मीर, यामिनी, इरशाद खान सिकन्दर, देवदत्त पटनायक, अनुकृति उपाध्याय, रजनी गुप्त की चर्चित कथाकृतियों से रूबरू होना चाहते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर समय इंडिया,
नई दिल्ली के तत्वावधान में स्थानीय जिला स्कूल मैदान में जारी राष्ट्रीय पुस्तक मेला में राजपाल एंड संस का स्टॉल है । इसी स्टॉल पर आप बेनजीर भुट्टो की मेरी आपबीती, मिर्जा गालिब की गालिब, काशीनाथ सिंह की मेरी प्रिय कहानियाँ, महाकवि और उनका काव्य जायसी, पद्मश्री से विभूषित नरेन्द्र कोहली की वरुण पुत्री जैसी पुस्तकें आपकी प्रतीक्षा में हैं । इन पुस्तकों से गुजरते हुए अपने आपको समृद्ध करने का अवसर मिलेगा ।
किताबों पर केन्द्रित यह पुस्तक मेला आपके लिए 7 जनवरी तक जारी है । प्रात% 11:00 बजे से रात्रि 7:30 बजे के बीच कभी भी आकर अपने लिए पठनीय पुस्तकें चुन सकते हैं ।
पुस्तकें खरीदें और उपहार में दें : नए वर्ष पर शुभकामनाओं के दौर बीच रांची और आप–पास के पुस्तक प्रेमियों के बीच यह ऐसा अवसर है जब उनके बीच किताबों की खूबसूरत दुनिया सजी है । मौका है नए वर्ष में उपहारों के लेन–देन का भी ।
आप चाहें तो पुस्तक मेले से अच्छी–अच्छी पुस्तकें खरीद कर अपने शुभचिंतकों को किताबों की भेंट का अनोखा उपहार दे सकते हैं । बाकी उपहार समय के साथ अपनी महत्ता खो देंगे लेकिन पुस्तकें आने वाली पीढ़ियों को रोशनी देती रहेंगी ।
घर के कोने में एक सेल्फ किताबों के लिए जरूर बनाएं ।
पुस्तक मेले में समय प्रकाशन और यश प्रकाशन का एक ऐसा स्टॉल है जहाँ आप रेणु की श्रेष्ठ कहानियाँ, तीसरी कसम और अन्य कहानियाँ, रेणु की बाल कहानियाँ, स्वयं प्रकाश की इक्यावन कहानियाँ, सूर्यकान्त नागर की श्रेष्ठ कहानियाँ, शरद पगारे की श्रेष्ठ कहानियाँ, कृष्णा अग्निहोत्री की श्रेष्ठ कहानियाँ, राजेन्द्र अवस्थी की पुरस्कृत कहानियाँ, ऋषि गजपाल की घंटियों का शोर, चन्द्रकान्ता की कथानगर, अनवर सुहैल की कुंजड़ कसाई, शुभदा मिश्र की यहीं कहीं होगी संजीवनी जैसी चर्चित कथा कृतियाँ खरीद सकते हैं ।
कहानी संग्रहों पर केन्द्रित महत्वपूर्ण पुस्तकें आपको सस्ता साहित्य मंडल, आर्यन बुक सेलर्स के स्टॉल्स पर आपके लिए मौजूद हैं ।
नृत्य प्रतियोगिता एवं कवयित्री सम्मेलन आज : पुस्तक मेला में नृत्य प्रतियोगिता मंगलवार को सायं 3:00 बजे आयोजित है । इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को जिस गीत के बोल पर नृत्य करना है उसका सी.डी. या ऑडियो कैसेट पहले चेक करना, अपने साथ लाना होगा ताकि प्रदर्शन के दौरान नृत्य करने वाले प्रतिभागी को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो । कविता में रुचि रखने वाले काव्य रसिक श्रोताओं के लिए सायं 4:00 बजे कवयित्री सम्मेलन आयोजित है । इस सम्मेलन में श्रोताओं को स्थानीय कवयित्रियों की रचनाओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा । प्रतियोगिता बच्चों के लिए नि:शुल्क है ।
News ANP के लिए रांची से v सिंह की रिपोर्ट
Leave a Reply