गिरीडीह(GIRIDIH) तिसरी थाना प्रशासन ने जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार बीडीओ बिनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में तिसरी चौक पर ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान दर्जनों मोटरसाइकील और चार पहिया वाहनों को फूल का माला पहना कर व गुलाब फूल देकर ट्रैफिक नियमों का पालन करने के साथ बाइक चालक को हेलमेट पहनने की अपील की गई। तिसरी चौक के चौराहे पर बिना हेलमेट पहने बाइक, स्कूटी चालक, क्षमता से अधिक सवारी बाइक चालक को यमराज ने रोक कर कंधा में गदा डालकर हेलमेट पहनने को कहा नही तो यम है हम ले जायेंगे साथ कहकर ओपचारिक चेतावनी दी।
वही तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा आज प्रशासन के द्वारा जरुकता रैली निकाली गई है और पूरी प्रशासन की टीम से आम नागरिक को अपील किया जाता है की आज हमने दो पहिया वाहनों और चार पहिया वाहनों को फूल का माला पहनाया और गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया है और इसके बाद अगर ट्राफिक नियम का पालन नहीं करेगे तो फिर कानूनी कारवाई किया जाएगा वही वीडियो बिनोद कुमार सिंह ने भी कहा ट्राफिक नियक का पालन करे ।
मौके पर तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, एसआई अभिषेक परिहार, तिसरी मुखिया किशोरी साव सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान के साथ यमराज भी उपस्थित थे ।
NEWS ANP के लिए गिरिडीह तिसरी से मनोज लाल बर्नवाल की रिपोर्ट..

Leave a Reply