भाजमो धनबाद ज़िला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न,विस्थापित किसानों को न्याय के आश्वासनके लिए DC का किया धन्यवाद…

धनबाद-भारतीय जनतंत्र मोर्चा धनबाद ज़िला पदाधिकारियों की बैठक, धनबाद ज़िला भारतीय जनतंत्र मोर्चा के उपाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह के आवासीय कार्यालय मटकूरिया धनबाद में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष उदय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें उदय कुमार सिंह ने धनबाद ज़िला के भारत कोकिंग कोल लिमिटेड भौंरा क्षेत्र में हो रहे अवैध ओ बि डम्प जिसका निरीक्षण दिनांक 24.12.2023 को सरयू राय विधायक झारखंड सरकार के द्वारा किया गया था एवं वहाँ धरने पर बैठे ग्रामीणों के मॉंग को जायज़ ठहराते हुए धनबाद ज़िला प्रशासन से उचित कार्रवाई की आग्रह कि थी.

तथा संबंधित कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के विरूद्ध कार्रवाई हेतु आग्रह किया था धनबाद ज़िला प्रशासन ने अपने जॉंच में विधायक सरयू राय के मॉंगो को सही पाते हुए इसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए महाप्रबंधक भौंरा क्षेत्र भारत कोकिंग कोल लिमिटेड,परियोजना पदाधिकारी भौंरा और संबंधित आउट सोरसिंग कंपनी ए टी देवप्रभा के विरूद्ध संबंधित अंचल अधिकारी द्वारा केश दर्ज करवाया गया है.

इसके लिए धनबाद उपायुक्त वरूण रंजन को धन्यवाद देते हुए उनके सहयोग से वहाँ के विस्थापित किसानों को न्याय मिलने की आस जगी है विधायक सरयू राय ने धनबाद में अवैध कोयला खनन एवं प्रिंस खान के गुर्गों द्वारा रंगदारी वसूली की घटना को भी झारखंड विधानसभा में ज़ोरदार तरीक़े से रखा था दिनांक 25.12.2023 को

धनबाद ज़िला प्रशासन ने उपायुक्त के निर्देश पर गठित टास्क फ़ोर्स द्वारा भारी पैमाने पर तोपचांची एवं हरिहरपुर थाना क्षेत्रों में चोरी की कोयला लदे ट्रकों को पकड़ा है, एवं प्राथमिकी दर्ज कर इसपर नकेल कसने की दिशा में सराहनीय कार्य किया है इन कार्यों से धनबाद के जनता प्रशासन की सराहना करती है एवं विधायक सरयू राय को धनबाद के शांति प्रिय जनता को सहयोग हेतु साधुवाद देने के साथ साथ भविष्य में सहयोग की अपेक्षा रखते हुए इनके मार्ग दर्शन की कामना रखती है ।
धनबाद ज़िला प्रशासन एवं विशेष कर धनबाद उपायुक्त वरूण रंजन को जनहित एवं राष्ट्र हित में किये जा रहे कार्यों के लिए प्रशंसा करते हुए धन्यवाद देते हैं और धनबाद में अमन चैन एवं शांति स्थापना में इनके समस्त कार्यों को भारतीय जनतंत्र मोर्चा धनबाद ज़िला समर्थन एवं सराहना करते हुए धन्यवाद देती है आज के बैठक में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के निम्न लिखित पदाधिकारियों ने विशेष रूप से भाग लिया नागेंद्र सिंह,रविन्द्र सिंह @ रवि बाबू,अजय चौहान,ललित चौहान,पिंटू यादव, मिथलेश चौहान,दीपक कुमार केशरी,पपू सिंह,दीनदयाल दास, गणेश भुईंयाँ इत्यादि उपस्थित थे ।