धनबाद (DHANBAD)निरसा। सूर्योदय सेवा समिति की ओर से चिरकुंडा ऊपर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में भव्य तुल्सी पूजन का आयोजन किया गया ..
जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया सभी महिलाओं ने पाराम्परिक तुल्सी के पौधे पर चुनरी ओढ़ाकर सोलोहो श्रृंगार किए और अपने हाथों में दीप लेकर तुल्सी की प्ररिक्रमा किए मिडिया को जानकारी देते हुए मारवाड़ी महिला समिति के सदस्य ललिता अग्रवाल ने जानकारी देते हुऐ बताया कि आज लोग पश्चिमी सभ्यता की ओर हमारे युवा पीढ़ी अग्रसर हो रहे हैं जो कि हमारे सनातन धर्म के लिए अच्छी बात नही हैं आज दिन पूरे विश्व मे लोग बड़े ही निष्ठा पूर्वक तुल्सी पूजन करती हैं।
तुलसी हिंदू धर्म के सबसे पवित्र पौधों में से एक है, इस शुभ दिन पर लोग तुलसी माता की पूजा करते हैं, मिट्टी के दीपक जलाते हैं, प्रार्थना करते हैं और देवी का आशीर्वाद मांगते हैं, यह दिन मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को किया जाता है,
ललीता अग्रवाल
ऐसी भी मान्यता है कि तुलसी का पौधा घर में लगाने से वहां धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है. उस घर में कभी आर्थिक संकट नहीं आते हैं. दूसरी ओर, तुलसी मां को प्रेम से विष्णुप्रिया भी कहा जाता है. ऐसे में मान्यता है कि मन से अगर कोई तुलसी पूजन करता है तो भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Leave a Reply