धनबाद(DHANBAD) निरसा। पूर्व प्रधानमंत्री सह भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का 99 वां जयंती धूमधाम से पूरे देश में मनाया जा रहा।
भाजपा के कार्यकर्ता इसे सुशासन दिवस के रूप में मना रहे। इसी संदर्भ में सोमवार की सुबह निरसा विधानसभा के कालीमंडा समीप भूपेंद्र सिंह के आवासीय कार्यालय में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा धनबाद जिला ग्रामीण के प्रभारी मनोज महतो बाजपेयी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आज हमलोग स्वर्गिय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर राष्ट्रीय सुशासन दिवस मना रहे हैं। आज हमलोग पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को याद एवं उनके आदर्शों पर चलने का दिन है। मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट.
Leave a Reply