
धनबाद (DHANBAD) दिनांक 24/12/2023 को मैं हूॅं धनबाद समूह के द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत गोबिंदपुर में सड़क सुरक्षा विषय पर 10वीं – 12वीं के बच्चों को मूलभूत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ रिसोर्स पर्सन माननीय स्वतंत्र कुमार जी को विकास सिंह चौधरी के द्वारा शाल देकर किया गया।
मैं हूॅं धनबाद समूह की अध्यक्ष श्रीमती पूजा रत्नाकर ने सर्वप्रथम बच्चों को संबोधित की ..
रिसोर्स पर्सन के रूप में श्री स्वतंत्र कुमार ( road safety expert)थे। बच्चों ने उत्सुकता के साथ बातों को सुना और अपने प्रश्न भी रखें। बच्चों ने अपने कर कमलों से श्री स्वतंत्र कुमार को एक पौधा देकर आगे भी ज्ञान देते रहने का आग्रह किया।
श्री स्वतंत्र कुमार ने बताया कि धनबाद मैं कई ब्लैक स्पॉट्स है जैसे धनबाद गोविंदपुर
NH- 2 near vitiya more, धनबाद निरसा NH-2 near hathbari , विगत 3 वर्षों में दोनों ही स्थान पर पांच-पांच मृत्यु हुई है। जिसे शीघ्र अति शीघ्र प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए।
श्री कुमार ने बताया कि प्रशासन को पखवाड़ा का इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि अपने अपने विभाग को सड़क सुरक्षा के विषय में निरंतर बताती रहना चाहिए
हम सभी जानते हैं सही क्या है गलत क्या है लेकिन नियमों का पालन हम नहीं कर पाते बार-बार अगर एक ही बात को दोहराया जाए तो वह हमारे जीवन शैली से जुड़ जाते हैं। कार्यक्रम में 70-80 बच्चे उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन श्रीमती कल्पना झा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। कार्यक्रम में श्री विकास सिंह चौधरी , सनोज कुमार, एमडी आसिफ, एम डी सलाउद्दीन, श्री नरेन्द्र कुमार झा, अक्षय पांडे ,पवन कुमार, जी उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए अंजली की रिपोर्ट

Leave a Reply