
बाघमारा (BAAGHMARA)बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र जमुनियां व्यू प्वाइंट के समीप शनिवार देर शाम बीसीसीएल के पानी टैंकर की चपेट में आने से एक सीआईएसएफ जवान एसपी राय की मौत घटना स्थल पर हो गई।

जबकि इस घटना जवान रामा बांडों के दाहिना हाथ फेक्चर हो गया। टीम ने घायल को इलाज के लिए डुमरा क्षेत्रीय अस्पताल ले गया।जहां चिकित्सकों ने जवान का प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया। पुलिस ने पानी टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पानी टैंकर पानी लाने जमुनिया व्यू प्वाइंट के नीचे जा रहा था। इसी दौरान क्यूआर्टी टीम की गाड़ी पर जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे एक जवान की मौत घटना स्थल पर हो गई। एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट
Leave a Reply