आसनसोल नगर निगम पर भाजपा ने उठाया सवाल ,कहा क़ानून को ताख पर रख देश के संविधान की खुलेआम उड़ाई जा रही हैं धज्जियाँ…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक टू के बोरोग तीन कार्यालय मे हुई तृणमूल महिला कॉंग्रेस की बैठक को लेकर भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने तृणमूल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है,

उन्होने एक संवाददाता सम्मलेन कर तृणमूल पर यह गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है की राज्य मे क़ानून और संविधान की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं,

एक तरफ जहाँ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी राज्य सचिवालय नवान्न मे बैठकर अपनी पार्टी तृणमूल को हैण्डल कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर जिला स्तर के उनके नेता भी अब उनके नक्से कदम पर चलने लगे हैं, उन्होने पत्रकारों को अपने मोबाईल फोन पर आसनसोल उत्तर गर्व ममता के नाम से एक फेसबुक पेज साझा किया

जिसने आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक दो के आसनसोल नगर निगम बोरोग तीन कार्यालय मे तृणमूल महिला कमिटी की हुई एक बैठक की अपलोड की गई फोटो दिखाई, उन्होने कहा की आखिर कैसे और किस तरह एक सरकारी कार्यालय मे पार्टी की बैठक हो सक्ति है,

उन्होने यह भी कहा की इस बैठक मे तृणमूल के कुछ पार्षद भी साफ देखे जा सकते हैं, साथ मे तृणमूल मे कई महिला नेत्री और समर्थक भी उन्होंने यह भी कहा शर्म की बात यह है की बैठक करने के बाद तृणमूल की महिला नेत्रियों को क़ानून और देश के संविधान का भी इतना ख्याल नही रहा की उन्होने बैठक की फोटो माननीय मुख्यमंत्री के फोटो लगे ऑफिसियल फेसबुक पर अपलोड भी कर दिया यहाँ तक की उन्होने अपनी उस दुस्साहस का परिचय देते हुए माननीय मुख्यमंत्री, सहित मंत्री मलय घटक, अभिजीत घटक, अभिषेक बैनर्जी तक का नाम लिखा है

यह दिखाने के लिये की वह अपनी पार्टी सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के नक्से कदम पर चल रही हैं