ये रिश्ता क्या कहलाता है…अवैध माइंस में 10 मजदूरो को जिंदा दफन होने से बचाया BCCL प्रबंधन, फिर भी कर रही जानकारी होने से इंकार..

धनबाद (DHANBAD): बाघमारा के बीसीसीएल के बन्द कोयला माइंस से कोयला तस्कर कोयला की चोरी धड़ल्ले से करवा रही है।वही बीसीसीएल, पुलिस प्रशासन इसपर लगाम लगाने में विफल दिख रही है।

BCCL बरोरा एरिया वन अंतर्गत 4 ए पेच स्थित ओल्ड वर्किंग माइंस समीप संचालीत हो रहे अवैध मुहाने की डोजरिंग कर मुहाने की भराई शनिवार को की थी।उस दौरान माइंस में लगभग 10 मजदूर कोयले की कटाई कर रहे थे।हालांकि डोजर ऑपरेटर की सूझ बूझ के कारण 10 मजदूरो की जिंदगी जिंदा दफन होने से बच गई।

बीसीसीएल प्रबंधन 10 मजदूरो की जिंदगी को बचाने का एक बड़ा नेक काम की।लेकिन इन सब के बावजूद बीसीसीएल के अधिकारी इस बात से इंकार कर रहे है।बीसीसीएल के स्थानीय अधिकारी इस बात से साफ इंकार कर रहे है कि अवैध माइंस के अंदर मुहाने को बन्द करने के समय कोई मजदूर अंदर था।जबकि तस्वीर सामने आई है।तस्वीर में मजदूर बाहर निकल रहे है।मजदूर अपने साथ साइकिल, बाइक लेकर बाहर निकले थे।

BCCL के अधिकारी 10 मजदूरो की जिंदगी  बचाने के बाद भी इंकार करना कही न कही स्थानीय बीसीसीएल अधिकारियों की कोयला तस्करों से साठ गांठ की तरफ इशारा कर रही है। कुछ लोग तो यहां तक कहने लगे है..आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है..

अवैध कोयला तस्कर गरीब मजदूरो को मौत के मुहाने में भेज कोयले की कटाई करवाने का काम करवा रही थी।असुरक्षित माइंस में दर्जनों मजदूरो से दिन के उजाले में कोयले की कटाई कराई जा रही है।

वही BCCL के स्थानीय प्रोजेक्ट ऑफिसर काजल सरकार ने कहा कि माइंस से अवैध कोयला उत्खनन की जानकारी मिलने पर मुहानों की डोजरिंग की जाती है।यह रूटीन वर्क है।शनिवार को माइंस की भराई की गई थी।लेकिन कोई मजदूर अंदर थे यह जानकारी नही है।किसी मजदूर के बाहर निकलने की कोई सूचना नही है।अवैध कोयला माइनिंग की सूचना पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से ब्यूरो के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..