कुसमाटांड़ पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर का आयोजन

सिंदरी (SINDRI) बलियापुर प्रखंड के कुसमाटांड़ पंचायत में सोमवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया अंजना कुमारी, पंसस चंदा देवी, बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा, सीओ रामप्रवेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस शिविर में सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जिसमें मुख्य रूप से अबुआ आवास, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग, उद्योग विभाग, सावित्री बाई फुले किशोरी योजना, मातृ योजना, राजस्व विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, सर्वजन पेंशन योजना, आपूर्ति विभाग, पशुधन योजना, कृषि विभाग आदि के स्टॉल लगाए गए।

शिविर में ग्रामीणों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर में लगाए गए स्टालों में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी तथा प्राप्त आवेदनों को निष्पादित भी किया जा रहा था। आज के शिविर में लाभुकों को साइकिल, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन पत्र, साड़ी धोती, पौधा, मनरेगा जॉब कार्ड, कंबल आदि परिसंपत्तियों का वितरण किया गया

तथा बच्चे का अन्नप्राशन और गोद भराई की कार्यक्रम किया गया। मौके उप मुखिया अष्टमी देवी, सीएचसी प्रभारी डा राहुल कुमार, सीडीपीओ अल्पना कुमारी, बीपीओ विशाल कुमार, एमओ मदन सिंह, सीआई नेहा सिंह, पंचायती राज पदाधिकारी मो आलम, पूर्व मुखिया मधुसूदन मोदक, रवि महतो, अजय महतो, काशी नाथ मंडल, गोउर मंडल आदि उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी सिंधु कुमार रिपोर्ट…