खरसावां(KHARSAWAN): भारत सरकार द्वारा संचालित “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का शुभारंभ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी से किया गया,
जो कि पूरे देश में 26 जनवरी 2024 तक मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 17 दिसंबर को खरसावां जिला के बिटापुर पंचायत और चिल्कु पंचायत में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर विकसित भारत संकल्प यात्रा जागरूकता वाहन से मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने नए वर्ष 2024 के कैलेंडर और अन्य जागरूकता सामग्री का वितरण किया।
मंत्री महोदय ने स्थल पर लगे प्रधानमंत्री मोदी की सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी ली।
बिटापुर और चिलकु पंचायत में अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत् शुरुआत की गई। माननीय मंत्री ने अपने भाषण के दौरान उल्लेख किया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा उद्देश्यों को प्राप्त करने में काफी मदद करेगी, जिससे देश वर्ष 2047 तक एक विकसित देश बन सके और उन्होंने स्थानीय निवासियों से इस अभियान को सफल करने के लिए संकल्प लेने का भी आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दृष्टिकोण के अनुसार राष्ट्र तेजी से प्रगति और समृद्धि की ओर बढ़ रहा है और वह दिन दूर नहीं जब सपने हकीकत बन जाएंगे।
माननीय मंत्री ने बिटापुर पंचायत एवं चिल्कु पंचायत में स्वयं सहायता समूहों, आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टालों का दौरा किया।
कार्यक्रम के समापन के बाद माननीय मंत्री द्वारा खरसावां प्रखंड के प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभुकों को निःशुल्क गैस सिलेंडर का वितरण किया गया।
“विकसित भारत संकल्प यात्रा” अभियान के अंतर्गत पूरे देश में मुख्यतः आम जनों के लिए स्वास्थ्य जाँच, आयुष्मान कार्ड, पीएम उज्जवला, आधार कार्ड अपडेट, पीएम स्वनिधि से संबंधित शिविर लगाया जा रहा है। भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे। इसे सफल बनाने के लिए आमजनों में जागरूकता हेतु आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से इस कार्यक्रम को एक राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में प्रारंभ किया गया है।
NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..
Leave a Reply