भव्य निशान शोभा यात्रा के साथ भव्य सजेगा श्री श्याम के दरबार: श्री श्याम दीवाने इग्यारकुण्ड..

निरसा(NIRSA): श्री श्याम दीवाने एग्यारकुंड भक्त मंडली द्वारा श्री श्री श्याम सप्तम फाल्गुन माहोत्सव का आयोजन आगामी 20 दिसम्बर को बड़े ही धूम धाम से किया जाने का निर्णय लिया गया

उक्त बातें इग्यारकुण्ड श्री श्याम दीवाने मंडली ने इस कार्यक्रम की जानकारी देने हेतु शनिवार की संध्या एक प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

बिकास अग्रवाल

वार्ता में बिकास अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम दीवाने एग्यारकुंड द्वारा 19 एवं 20 दिसम्बर को श्री श्री फाल्गुन अमृत माहोत्सव का आयोजन किया रहा है। 19 दिसम्बर को एग्यारकुंड आशीर्वाद मैरेज हॉल से श्याम मंदिर नियामतपुर के लिए भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी जिसमे 151 निशान के साथ महिलाएं,बच्चे एवं पुरुष यात्रा में शामिल होंगे।

20 दिसम्बर को मैथन संजय चौक के समीप रॉयल चिरकुंडा में भव्य श्री श्याम का दरबार का आयोजन किया जाएगा। कीर्तन दरबार में तुषार चौधरी एवं संजय मित्तल श्याम भजनों से भक्तों को झुमाएँगे जिसकी तैयारियों का अंतिम रूप दी जा रही हैं। “बाबा को रिझाने जुटेंगे श्याम के भक्त एवं श्री श्याम दिवाने।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..