डीनोबिली स्कूल, सीएमआरआई में बच्चों के वैज्ञानिक सोच व प्रतिभा को विकसित करने को ले प्रदर्शनी का आयोजन..

धनबाद(DHANBAD): शुक्रवार को डीनोबिली स्कूल, सीएमआरआई में बच्चों के वैज्ञानिक सोच एवं प्रतिभा को विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान, कला, साहित्य एवं वाणिज्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत करते हुए अपनी प्रतिभा को साबित कर सभी को प्रभावित किया। विद्यार्थियों के कई मॉडल आकर्षण का केंद्र बने रहे।

इसके पूर्व विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती तनुश्री बनर्जी ने मुख्य अतिथि, निदेशक, डी नोबिली स्कूल समूह, फादर माइकल पी. फर्नांडीस एस. जे. को समन्वयक, द्वादश श्रेणी श्रीमान शुभाशीष घोष द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन फादर माइकल पी. फर्नांडिस के कर कमलों द्वारा प्रार्थना कर किया गया। इस प्रदर्शनी में उन्होंने कई मॉडलों की सराहना की और छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

इस प्रदर्शनी को देखने में अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विज्ञान के कई मॉडल उनके आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सक्रिय योगदान रहा।

NEWS ANP के लिए नितेश के साथ अंजली की रिपोर्ट..