जन शिकायत समाधान कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए 21 जिलों में IG-DIG प्रतिनियुक्त…

रांची (RANCHI ):झारखंड पुलिस राज्य के सभी जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन करेगी. डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर इस कार्यक्रम की शुरुआत 10 सितंबर से होगी. जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 18 मुख्य मुद्दे पर आम जनता की समस्या सुनी जायेगी और उनकी मदद की जायेगी.

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए 21 जिलों में 21 आईजी और डीआईजी रैंक के अफसरों को प्रतिनियुक्त किया है. प्रतिनियुक्त अधिकारी जन शिकायत समाधान कार्यक्रम से संबंधित दिशा-निर्देश का सही से अनुपालन हो रहा है या नहीं, आम जनता से मिली शिकायत का सही तरीके से निवारण किया जा रहा है या नहीं, पुलिस पदाधिकारी और कर्मी के खिलाफ दुर्व्यवहार से संबंधित प्राप्त शिकायत को लेकर नियमानुसार कार्रवाई हो रही है या नहीं, आम जनता के प्रति पुलिस का व्यवहार सम्मानजनक है या नहीं और जिले के एसपी द्वारा प्राप्त शिकायतों का निष्पादन सही ढंग से किया जा रहा है या नहीं, इसकी मॉनिटरिंग करेंगे. हालांकि कोल्हान रेंज में किसी अधिकारी को प्रतिनियुक्त नहीं किया गया है.

👉 21 जिलों में प्रतिनियुक्त किये गये आईजी और डीआईजी :

  • रांची : आईजी मनोज कौशिक.
  • खूंटी : आईजी प्रभात कुमार.
  • सिमडेगा : आईजी असीम विक्रांत मिंज.
  • गुमला : आईजी अखिलेश झा
  • हजारीबाग : आईजी पंकज कंबोज.
  • बोकारो : आईजी माइकल राज एस.
  • पलामू : आईजी नरेंद्र सिंह

NEWSANPकेलिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *