बोकारो रेंज के DIG सुरेंद्र झा ने कोयलांचल की आम जनता से की अपील…10सितंबर को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का लाभ उठाएं, हर समस्या का होगा त्वरित निस्पादन..

धनबाद (DHANBAD)झारखंड डीजीपी एवं महानिरीक्षक रांची का कार्यालय का पुलिस आदेश संख्या 99/2024 के द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश एवं पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिदेशक, झारखंड राँची के निर्देशन में नागरिकों की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावकारी ढंग से निवारण करने हेतु दिनांक 10.09.2024 को झारखण्ड राज्य के सभी 24 जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। नागरिकों की शिकायत का त्वरित एवं प्रभावी निवारण हेतु यह झारखण्ड पुलिस का अनुठी पहल है।

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत आमजनता अपनी शिकायत दर्ज करा सके, इस हेतु कोयला क्षेत्र के जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यकम हेतु जिला स्तर पर एक-एक सेल का गठन किया गया है और जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में एक पुलिस उपाधीक्षक/पुलिस निरीक्षक पंक्ति के पदाधिकारी को नियुक्त किया गया है। साथ ही जिला स्तर में एक मोबाईल नम्बर, एक Whatsaap नम्बर एवं एक E-mail ID को आम जनता द्वारा किसी प्रकार के सहयोग/शिकायत की जानकारी देने हेतु पुलिस जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित कराया गया है। जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजन के पहले कम से कम 07 दिन पूर्व स्थानीय अखबार, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से इसकी सूचना आम नागरिकों तक पहुंचायी जाएगी, ताकि इस संबंध में सभी आम नागरिकों को सूचना प्राप्त हो सके और वे अपनी शिकायत दर्ज करा सके।

झारखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित किये जाने वाले जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का उदेश्य एवं मुख्य विशेषताएँ निम्न प्रकार है :-

नागरिकों के सुझाव / सहायोग/शिकायतों को प्राप्त कर पंजीकरण करते हुए कार्रवाई करना एवं की गई कार्रवाई की सूचना शिकायतकर्ता को प्रेषित करना।

सात दिन पूर्व स्थानीय अखबार एवं सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकों को सूचना देते हुए जिला एवं अनुमण्डल स्तर पर कार्यक्रम आयोजन करना।

हर जिला में ऑन लाईन शिकायत हेतु मोबाईल / Whatsaap नम्बर एवं तथा E-mail ID उपलब्ध कर नागरिकों को ऑन-लाईन शिकायत दर्ज कराने का मौका देना।

प्राप्त लिखित एवं मौखिक शिकायतों को उचित रजिस्टर में संधारित किया जायेगा तथा प्राप्त शिकायत की विशिष्ट पावती संख्या के साथ सम्पर्क नम्बर भी उपलब्ध करायी जायेगी.

ताकि शिकायतकर्ता द्वारा अना शिकायत के संबंध में जानकारी प्राप्त किया जा सके। • शिकायत को वरीय पदाधिकारी के संज्ञान में रखते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर

कार्रवाई सुनिश्चित करना।

नागरिकों की समस्या समझते हुए पुलिस व्यवस्था में आवश्यक नीतिगत सुधार करना।

प्राप्त शिकायतों को तत्काल निस्तारण हेतु प्रयास किया जायेगा एवं जिला शिकायतों का मौके पर निस्तार संभव नहीं है, उस स्थिति में वरीय पदाधिकारी के समक्ष इस शिकायत को प्रेषित किया जायेगा।

कार्यक्रम आयोजन हेतु मानक निम्न प्रकार रहेंगे-

शहरी क्षेत्र में थानों का भौगोलिक क्षेत्रफल छोटा होता है. परन्तु जनसंख्या का धनत्व अधिक होता है. जिसे देखते हुए दो अथवा तीन स्थान को सम्मिलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

ग्रामीण क्षेत्र में सर्किल इंस्पेक्टर अथवा अनुमण्डवार दो से तीन थानों को जोड़कर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। स्थल चयन करते समय नागरिकों को कम से कम दूरी तय करनी पड़े इसका विशेष ध्यान रखा जायेगा।
कार्यक्रम में डी०एल०एस०ए० के अधिकारियों एवं Para legal Volunteer को भी निमंत्रित किया जायेगा।
अपराधी एवं नक्सलियों से संबंधित शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।

जन शिकायत कार्यक्रम में निम्न विषय पर विशेष रूप से विचार किया जायगा

गुमशुदा बच्चों एवं महिला सुरक्षा के संबध में चर्चा करते हुए जानकारी एकत्रित कर Victim

Compensation Scheme के संबंध में जागरूक किया जायेगा। 2 नये आपराधिक कानुन के अंतर्गत Zero FIR/Online FIR दर्ज कराने की प्रणाली, Dial-112, Dial-1930 (साईबर अपराध/ ठगी) के संबंध में विशेष रूप से जागरूक किया जायेगा।

कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को अनुसूचितजाति/जनजाति से संबंधित कानुन एवं उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया जायेगा। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जनजाति के सदस्यों की भूमि से संबंधित विवाद /अवैध दखल कब्जा की जानकारी एकत्रित कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

क्षेत्र में संपतिमूलक अपराध/अपराधियों की सूचना, साईबर अपराध की सूचना, Non Banking Finance/Multi State Co-operative के द्वाराअत्यधिकलाभदिलाने का प्रलोभन देकर आजमन से ठगी करने की मंशा से रकमजमा कराने के संबंध में जानकारी एकत्रित कर ऐसे ठगी से बचाव हेतु जागरूक किया जायेगा।
मानव तस्करी एवं डायन प्रताड़ना के संबंध में आमजन को जागरूक करते हुए ऐसे अपराध के पीड़ितों की सूचना एकत्रित कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

नशीले पदाथों का सेवन विशेष कर स्कूल/कालेज के छात्र, जो नशे के आदि हो रहे है, की

जानकारी एकत्रित कर जागरूक किया जायेगा। 7. ऐसे शहरी क्षेत्र जहाँ रात्रि में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा होता है, की विशेष रूप से पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

शहरी क्षेत्रों में सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से आमजनों को अपने निजी घर, दुकान, प्रतिष्ठान पर उच्च गुणवता युक्त सी०सी०टी०वी० के अधिष्ठापन हेतु जागरूक किया जायेगा। साथ ही नागरिक सुरक्षा समिति का गठन अथवा शहरी क्षेत्रों में Resident Welfare Association का गठन करने पर चर्चा की जायेगी।

कोयला क्षेत्र, बोकारो में आमजनों के द्वारा हेतु निम्नांकित माध्यम से सम्पर्क/शिका पुलिस से किसी प्रकार के सहयोग/शिकायत अंकित कराया जा सकता है-

जिला का नाम

फोन नंबर

Whatsaap

E-mall ID

धनबाद

9470589467

9470500467

Jansikay dhashed ljhpolice

बोकारो

0470047372

0470047322

hokarolpolice gervin

धनबाद जिलान्तर्गत “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” का आयोजन दिनांक 10.09.2024 को 11.00 बजे पूर्वाठ से प्रस्तावित है, जिसमें आयोजन स्थल के सामने अंकित व्यानावार क्षेत्र के आमजन अपना-अपना शिकायत रख सकते है-

आयोजन क्षेत्र का नाम

थाना/ओ०पी० का नाम/स्थान

बाघमारा अनुमण्डल अन्तर्गत

रास्थानी धर्मशाला, राजगंजरोड, पंचमढ़ी बाजार कतरास।

सिन्दरी अनुमण्डल अन्तर्गत

टाटा आँडोटोरियम जोरापोखर।

निरसा अनुमण्डल अन्तर्गत

पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय 1 एवं 2 अन्तर्गत

पॉलिटेक्निक कॉलेज, निरसा। अलइकरा गोविन्दपुर। कॉलेज, बरियो, दुण्डीरोड, अभय सुंदरी बालिका उच्च विद्यालय हीरापुर,

पुलिस उपाधीक्षक, वि०व्य०, अन्तर्गत

बोकारो जिलान्तर्गत “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” का आयोजन दिनांक 10.09.2024 को 11.00 बजे से प्रस्तावित है, जिसमें आयोजन स्थल के सामने अंकित थानावार क्षेत्र के

आमजन अपना-अपना शिकायत रख सकते है –

आयोजन क्षेत्र का नाम

थाना/ओ०पी० का नाम / स्थान

आई०टी०आई० पिण्ड्राजोरा कैम्पस,

चंदनकियारी थाना, पिण्ड्राजोरा थाना, चास थाना, महिला थाना, चास बरमसिया ओ०पी, अमलाबाद ओ०पी, भोजुडीह ओ०पी०

डी०भी०सी० प्लस 2 हाई स्कूल, चन्द्रपुरा

चन्द्रपुरा थाना, बोकारो झरिया ओ०पी०, दुग्दा थाना

मध्य विद्यालय सीवनडीह, माराफारी

बालीडीह थाना, बालीडीह ओ०पी, माराफारी थाना

सेक्टर-2 डी कला केन्द्र, बोकारो

सिटी थाना, सेक्टर-4 थाना सेक्टर-6 थाना

पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोयला क्षेत्र, बोकारो।

बोकारो रेंज के डीआईजी सुरेंद्र झा ने बताया कि आम नागरिक जनशिकायत समाधान केंद्र में पहुंचकर पुलिस से जुड़े अपने समस्या का निवारण करा सकते है…

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..