हरेन्द्र सिंह ने असर्फी हॉस्पिटल द्वारा बरवाअड्डा स्थित जयनगर में कराया जांच शिविर का आयोजन

धनबाद(DHANBAD)असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री हरेन्द्र सिंह ने गोविंदपुर प्रखंड के बरवाअड्डा स्थित जयनगर पंचायत भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कराया। इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करना था, जिसमें मुख्य रूप से केंसर के लक्षण, बचाव के उपाय और इसके प्रारंभिक स्तर के निदान को प्रतित्साहित करना था।
इस शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्होंने विभिन्न चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर श्री हरेन्द्र सिंह ने कहा कि असर्फी हॉस्पिटल समाज के कमजोर और जरूरतमंद तबकों के लिए समर्पित है, और ऐसे शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को दूर-दराज के क्षेत्रों में पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस प्रकार के और भी शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

असर्फी हॉस्पिटल की टीम ने शिविर के दौरान समुदाय आधारित मूल्यांकन चेकलिस्ट (CBAC) फॉर्म के माध्यम से रक्तचाप, आरबीएस, प्लस, ऑक्सीजन संतृप्ति (SpO2), तापमान, वजन, सामान्य स्वास्थ्य एवं कैंसर की जांच की। इस कार्यक्रम को स्थानीय लोगों ने बहुत सराहा और हरेन्द्र सिंह द्वारा की गई इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट