आसनसोल,(ASANSOL) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आर्जीकर अस्पताल मे हुई महिला चिकित्सक के साथ रेप और हत्या मामले के खिलाफ देश भर मे चल रहा विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नही ले रहा ऐसे मे भाजपा नेता सुकांत मजूमदार के आह्वान पर पुरे राज्य भर मे भाजपा ने ब्लॉक लेबर पर सड़क जाम कर करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन किया, इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी की इस्तिफे की मांग की है..
आसनसोल मे भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृषनेन्दु मुखर्जी ने बताया की घटना के अगले दिन ही मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष ने लेटर लिख कर सेमिनार हॉल के पास रेनोवेशन करवाने का ऑर्डर दिया था. सेमिनार हॉल वही जगह है, जहां पर ट्रेनी डॉक्टर के साथ वीभत्स घटना हुई थी. ऐसे मे पश्चिम बंगाल सरकार व पुलिस आरोपी संदीप घोष को बचाने मे कोई कसर नही छोड़ी, उन्होने कहा भाजपा नेता सुकांत मजूमदार के आह्वान पर पुरे राज्य भर मे ब्लॉक लेबल पर भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन कर मृतिका को न्याय दिलाने व मुख्यमंत्री का मामले मे इस्तीफा देने की मांग की जा रही है, हालांकि इस विरोध प्रदर्शन द्वारा आसनसोल कोर्ट स्थित घड़ी मोड़ के पास टायर जलाकर विरोध जताया इस बिच पुलिस के साथ उनकी धक्का -मुक्की भी हुई
NEWSANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट
Leave a Reply