भाजपा लोदना मंडल की कार्य समिति बैठक हुई संपन्न…

झरिया(JHARIYA)भाजपा लोदना मंडल की कार्यसमिति बैठक जयरामपुर बूढ़ा बाबा मंदिर परिसर में गुरुवार को हुई । बैठक की अध्यक्षता लोदना मंडल अध्यक्ष अर्जुन निषाद ने किया तथा संचालन मोहन साव ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुधीर पासवान ने किया ।
कार्यक्रम की शुरूआत डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं दिनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पर्पण कर किया गया । बैठक में मुख्य रूप से भाजपा धनबाद महानगर के अध्यक्ष श्रवण राय एवं झरिया विधानसभा प्रभारी नितेश चंद्रवंशी शामिल हुए । सभी व्यक्ताओं द्वारा पार्टी की आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।
विधानसभा प्रभारी नितेश चंद्रवंशी ने सभी कार्यकर्ताओं को केंद्रों एवं बुथों पर जाकर बैठक करने की बात कही । आगे होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देंते हुए सभी उपस्थित पदाधिकारीयों को आगामी दिनों में होनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कई दिशा निर्देश भी दिए ।
जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कार्यकर्ताओं को आह्वान कर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमें झरिया विधानसभा से भाजपा की जीत सुनिश्चित करनी है तथा प्रदेश कि भ्रष्ट एवं जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से क्षेत्र में काम शुरू कर दे ।
कार्यक्रम में भाजपा नेता योगेन्द्र यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल , आनुसुचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पासवान , जिला उपाध्यक्ष अजय निषाद , विष्णु त्रिपाठी , ध्रुव हरि, जिला मंत्री राजकिशोर जैना, प्रियंका देवी , वरिष्ठ भाजपा नेता राम अवतार गोप , भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह , जिला आई टी शेल प्रभारी शिवांश श्रीवास्तव आदी व्यक्ताओं ने भी संबोधित किया ।
बैठक में जितेंद्र सोनी , संजय पासवान , शिव शंकर महतो , प्रेम नोनिया , महेंद्र पासवान , ज्योति पासवान , गोपी ठाकुर , राजू निषाद , बिरजू चौधरी , संजय चौहान , रामप्रवेश निषाद , सुरेंद्र साव , गणेश साव , सूरज कुमार भुईयां , शुभम भुईयां , सोनू चौहान , राजू भुईयां , भोला बेलदार , धर्मेंद्र रविदास , अजय सिंह , सूरज महतो , परमा कुशवाहा आदी उपस्थित थे।


NEWSANPके लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट