FRIENDLY POLICE: DGP के निर्देश पर 10 सितम्बर को गोविन्दपुर अल इकरा कॉलेज में सुनी जाएंगी आम लोगों की समस्या,होगा त्वरित निष्पादन.. SSP ने कहा पुलिस आम लोगों के बीच मधुर संबंध के दिशा में बड़ा कदम..

आमलोगों के पुलिस के सम्बंध को मधुर बनाने सम्बंधित झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता के निर्देश का असर अब होने लगा है।आगामी 10 सितम्बर को धनबाद के अल इकरा कॉलेज में पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम होगा। प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से धनबाद एसएसपी हरदीप पी जनार्दनन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में DGP या स्वंय मुख्यमंत्री ऑन लाइन जुड़ सकते हैं। इसमे आम लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता की सभी समस्या एवं उनसे जुड़ी सामाजिक समस्याओं को आसानी से दूर करनवाना एवं पुलिस को पीपुल फ्रेंडली बनाना है।

बारी बारी से शहरी और ग्रामीण इलाकों में कैप्म लगाया जाएगा ।इस जगह पर जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजुद रहेंगे। यहां लोग अपनी शिकायत को फिजिकली एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी कर दर्ज करा सकेंगे। सोशल मीडिया के मामले में 15 दिनों में उसकी जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करनी है।
आम लोग व्हाट्सएप नम्बर 9470589467 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।इसपर आपको रिप्लाई भी मिलेगा। वहीं 112 से जुड़ी जानकारी,नए अपराध कानून की जानकारी दी जाएगी साईबर क्राइम से बचने की जानकारी दी भी जाएगी।मानव तस्करी,प्रताड़ना,चिटफंड कंपनी,नशाखोरी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होगी।पुलिस और आम लोगों के बीच बढ़ रही दूरी को खत्म कर मधुर सम्बंध बनाने पर जोर दिया जाएगा।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..