पाकुड़(PAKUD): ताजा मामला पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत तोड़ाई की है…जहां एक मेडिकल संचालक को फर्जी मैसेज कर उनसे 70000 रूपये की ठगी की गई है….
रवींद्रनाथ सरकार, मेडिकल संचालक
बताया जा रहा है दवा लेने के लिए मेडिकल संचालक को फोन किया गया था… उसके बाद मेडिकल संचालित ने दावा पैक कर 3100 का बिल व्हाट्सएप पर भेज दिया..जिसके बाद मेडिकल संचालक को 13 हजार फिर 20-20 हजार का तीन बार पेमेंट का मैसेज किया गया… और बदले में उनसे 70000रूपये फोन पे पर डलवा लिया….
उसके बाद जब मेडिकल संचालक ने अपना अकाउंट चेक किया तो देखा की उसके अकाउंट पर पैसा आया ही नहीं है… तब उन्हें लगा कि उसके साथ किसी ने फ्रॉड कर लिया हैं….
फिलहाल मामले को लेकर मेडिकल संचालक ने हिरणपुर थाना मे लिखित शिकायत की है…
NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Leave a Reply