तीन वर्षो के अथक परिश्रम का पोषण सखी को मिला सौगात, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद..

धनबाद (DHANBAD) झारखंड के 10388 पोषण सखी को तीन वर्षो से किये जा रहे आंदोलन एवं अथक परिश्रम का सौगात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 29 अगस्त को फिर से बहाल करने की घोषणा के साथ हुआ। मुख्यमंत्री द्वारा फिर से बहाल किये जाने की घोषणा के साथ ही पोषण सखी में नयी ऊर्जा उत्पन्न हुई है।

इसी खुसी को इजहार करने को लेकर शनिवार की दोपहर दर्जनों की संख्या में पोषण सखी निरसा प्रखंड कार्यालय पहुंचे। तथा एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। मिडिया को सम्बोधित करते हुए अंजनी कुमारी, पार्वती सोरेन, शमा मंडल ने बताया की पोषण सखी के धैर्य, सहन एवं लगातार अपनी मांगों को लेकर किये जा रहे धरना, प्रदर्शन का नतीजा है की मुख्यमंत्री को हमारी मांगों पर विचार करते हुए फिर से बहाल करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पूरा पोषण सखी परिवार उनके शुक्रगुज़ार है।

NEWS ANP के लिए निरसा सें संतोष की रिपोर्ट…