बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट की हुई शुरुआत ..

धनबाद के नावाडीह स्थित स्पोर्ट्स एरिना द टर्फ एन्ड एकेडमी द्वारा आयोजित बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 का आगाज आज से हो गया। तीन दिनों तक चलनेवाले इस डे नाईट टूर्नामेंट की शुरुआत असर्फी हॉस्पिटल के निदेशक हरेंद्र सिंह, स्पोर्ट्स एरिना द टर्फ एन्ड एकेडमी के संचालक शुभम अग्रवाल सहित आये हुए अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

वही इस टूर्नामेंट में असर्फी हॉस्पिटल, धनबाद प्रेस क्लब, 99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ , धनबाद क्लब सहित कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही है। वही इस टूर्नामेंट का समापन एक सितंबर को होगा।वही खबर लिखे जाने तक असर्फी अस्पताल , डीड़ीपीटीए, 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज़ की टीम ने जीत हासिल की। वही आज के इस कार्यक्रम में असर्फी अस्पताल के संचालक हरेंद्र सिंह, स्पोर्ट्स एरिना द टर्फ एन्ड एकेडमी के संचालक शुभम अग्रवाल, बैंक मोड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव लोकेश अग्रवाल, धनबाद प्रेस क्लब के महासचिव अजय प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित रहे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट