
धनबाद(DHANBAD): उत्पाद विभाग की टीम ने जिले में सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को इसी अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने पंचेत, दहीबाड़ी, बेनागड़िया व बलियापुर इलाके में सघन छापेमारी की। उत्पाद विभाग की दो टीम छापेमारी के लिए निकली थी। पंचेत ओपी की पुलिस के सहयोग से टीम ने दो होटलों में छापेमारी की। वहां से 22 लीटर बीयर तथा तीन लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया। होटल संचालक कमल गोप, बाबू धीवर को गिरफ्तार किया है।
बलियापुर स्थित होटल सलार में छापेमारी कर वहां से भी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने होटल संचालक दिनेश गोप को भी गिरफ्तार किया है। पंचेत में मां तारा व कमल होटल में छापेमारी हुई। दोनों होटल से जो बीयर जब्त हुए वह बंगाल से आपूर्ति हुई थी। विदेशी शराब झारखंड की ही थी। उत्पाद दारोगा अमित कुमार के नेतृत्व में टीम पंचेत में छापेमारी की। सब इंस्पेक्टर कुलदीप के नेतृत्व में छापेमारी हुई। पंचेत में शिवा होटल में भी छापेमारी हुई पर होटल – संचालक फरार हो गया। सहायक – उत्पाद आयुक्त रामलील रवानी ने कहा कि शहर में अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।..आगे भी अवैध शराब के खिलाफ़ अभियान जारी रहेगी..
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
Leave a Reply