
बोकारो (BOKARO)भोजपुरी साहित्य सम्मेलन का सताईसवा सह सवर्ण जयंति वर्ष सम्मेलन झारखंड के टाटा नगर में सोलह सतरह दिसंबर को होना निश्चित हुआ है। जहां देश के कोने कोने से जाने माने साहित्यकार गीतकार कवि लेखक भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। जिसमें झारखण्ड बेरमो कोयलांचल से भोजपुरी समराट लाखन सिंह व आरा कि धरती से जाने माने गीतकार कुमार अजय सिंह को आमंत्रित किया गया है।इस संदर्भ में पूछने पर लाखन सिह कुमार अजय सिंह ने कहा कि भोजपुरी मेरे लिए माता के समान है। भोजपुरी सेवी द्वै ने कहा कि माॕ,मातृभूमि,मातृभाषा माई के समान है|जहां मां बुलाएगी वहां हम दोनो जाकर उनके चरणो का पूजा करने का अवश्य ही प्रयास करते है। जबतक मातृभाषा भोजपुरी के संवैधानिक दर्जा ना मिली संघर्ष जारी रही|उक्त सम्मेलन में वरिष्ठ साहित्यकार एवं भोजपुरी के प्रथम प्रोफेसर सह अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर जयकांत सिंह जय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण मिश्रा जैसे विद्वत गण के द्वारा भोजपुरी क्षेत्र में चल रहे गतिविधियों पर चर्चा एवं मार्गदर्शन भी दिया जायेगा। अन्य लोगो में साहित्यकार रामबहादुर राय बलिया शाहिद का साहित्यकार सत्येंद्र ओझा सतनारायण चौधरी सुरेश भोजपुरिया बेरमो भी शिरकत करेंगे।
Leave a Reply