सुरक्षा मानकों को देखते हुए बीसीसीएल एरिया09 GM ने हाई मास्ट लाइट का किया उद्घाटन..

झरिया (JHARIYA )बस्ताकोला एरिया 9 के बीसीसीएल केओसीपी परियोजना अंतर्गत कंपनी के उत्पादन कार्य में लगायें गए हैवी वाहनों में सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए वाहनों में हाईमास लाइट फ्लेग सोमवार को लगाया गया।

जिसका विधिवत उद्घाटन महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने फीता काट कर किया। मौके पर श्री सिन्हा ने कहा कि हाई मास्ट लाइट (HIGH MAST LIGHT)पहली बार केओसीपी परियोजना मे लगाया गया है।

इस लाइट के लगने से माइंस के अंदर होनेवाले दुर्घटना में काफी कमी आयेगी। मौके पर परियोजना पीओ देवेंद्र सिंह, प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह सिप्ट इंचार्ज शशि उराव एरिया सुरक्षा पदाधिकरी कुंदु साहब के अलावे यूनियन प्रतिनिधि एएम पाल, शिवशंकर माहतो, नागेन्द्र सिंह,केशर सिंह यादव, दिलीप कुमार सिंह आदि लोग मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट