झरिया। जीनागोरा काली मंदिर स्थित फूटबॉल ग्राउंड में आजाद क्लब जीनागोरा के तरफ से फूटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था।जिसका फाइनल मैच रविवार को खेला गया। फाइनल मैच में पेनाल्टी शॉट के द्वारा निर्णय हुआ। जिसमें आजाद सपोर्टिंग क्लब चांदकुइंया ने एनआईसी क्लब आजाद नगर को एक गोल से पराजित कर विजेता बना।विजेता आजाद सपोर्टिंग क्लब को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ने ट्राफी और मेडल देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी और मेंडल दिया गया।इस दौरान खेलाडियो को सम्बोधित करते हुए कही कि खेल को खेल कि भावना से खेलना चाहिए।खेल में हार जीत होते रहता है।जो टीम हारी है वे निराश न हों प्रयास करते रहे सफलता जरूर मिलेगी। मौके पर मेवालाल रजक, प्रतिमा देवी, विधार्थी सिंह, बबलु रजक, रविशंकर सिंह, रामाधार सिंह आदि मौजूद थे।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट
Leave a Reply