सिन्दरी ए सी सी गेट संकटमोचन मंदिर में 24 घंटे अष्टजाम आयोजन हुआ सम्पन्न…



सिन्दरी(Sindri) धनबाद, सिन्दरी ए सी सी गेट स्थित संकटमोचन (हनुमान ) मंदिर परिसर में श्रावण मास के अंतिम दिन 19 अगस्त से चल रहे24 घंटे काअष्टजाम 20 अगस्त को समाप्त हो गया। इस अवसर पर मंदिर में पूजा पाठ,हवन आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोग उपस्थित हो कर पूजा अर्चना किया और प्रसाद ग्रहण किया।इस

अष्टजाम में उदय मंडली टोली द्वारा पूरे साज बाज के साथ भजन एवं भक्ति गीतों से पूरा माहौल और वातावरण भक्तिमय बना गया था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पंडित संतोष पाण्डेय, अजय कुमार, सुनील शर्मा, विक्रम, प्रियांशु,विनय शंकर, विनोद, गुड्डू,निकिल, प्रिंस, जितेन्द्र इत्यादि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया

NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट