धनबाद: (DHANBAD)हाल ही के दिनों में असर्फी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने एक महत्वपूर्ण चिकित्सा उपलब्धि हासिल की है। असर्फी हॉस्पिटल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विवेक डोकानिया ने केन्दुआ, खैरा 4 नं० निवासी 20 वर्षीय युवती के गले के मुखर गर्भनाल में खून के कोशिकाओं का ट्यूमर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया है।
केन्दुआ, खैरा 4 नं० निवासी 20 वर्षीय युवती को बोलने, खाने एवं सांस लेने जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण उसके परिजनों ने उसे असर्फी हॉस्पिटल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विवेक डोकानिया से संपर्क कर अपनी समस्या बताई।
असर्फी हॉस्पिटल के चिकित्सक, डॉ. विवेक डोकानिया द्वारा प्रारंभिक जाँच के बाद, यह स्पष्ट हुआ कि युवती के मुखर गर्भनाल के ऊपर ट्यूमर था जो खून की नली में आ रहा था जिसके कारण युवती का आवाज़ बदल गया था और उन्हें खाने – सांस लेने में काफी कठिनाई हो रही थी।डॉ. विवेक डोकानिया ने उन्हें तत्काल ऑपरेशन कराने की सलाह दी। डॉ. डोकानिया, डॉ. प्रिया भाटिया और उनकी टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों और तकनीकों का उपयोग करके माइक्रोलेरिंजियल कोब्लेशन द्वारा ऑपरेशन कर ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाला और मरीज को अब बोलने, खाने एवं सांस लेने में कोई कठिनाई नही हो रही है । परिजनों ने इस दौरान असर्फी हॉस्पिटल द्वारा प्रदान की गई सेवाओं, चिकित्सकों की विशेषज्ञता, और स्टाफ की देखभाल की विशेष रूप से सराहना की है।
असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ श्री हरेन्द्र सिंह ने डॉ. विवेक डोकानिया – ईएनटी हेड, नेक एवं राइनोप्लास्टी सर्जन और डॉ. प्रिया भाटिया(एनेस्थेसिया) को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि अस्पताल के प्रसिद्ध चिकित्सकों ने इस जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया है। अस्पताल के चिकित्सकों एवं उनकी टीम की मेहनत और समर्पण ने असर्फी हॉस्पिटल को इस उपलब्धि तक पहुँचाया है। उन्होंने यह भी कहा कि असर्फी हॉस्पिटल नवीनतम चिकित्सा तकनीकों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ रोगियों की देखभाल और उपचार में अग्रणी है। हम चिकित्सा क्षेत्र में उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
NEWSANP के लिए सोनू की रिपोर्ट
Leave a Reply