पाकुड़(PAKUD) पाकुड़ नगर भाजपा की ओर से शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छठी पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई. कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में अटल चौक स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय आदि शमिल थे.
भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुग्रहित प्रसाद साह ने कहा कि अटल जी ने भारतीय राजनीति के इतिहास में स्वर्णिम गाथा लिखने का काम किया. उनके नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर तेजी से आगे बढ़ा.हिसाबी राय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी. प्रदेश मंत्री शर्मिला ने कहा कि अटल जी के आदर्शो को अपना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..
Leave a Reply