युवा कोल उद्यमी LB सिंह विस चुनाव की तैयारी में जुटे:तिरंगा यात्रा के जरिए युवाओं में भरा जोश..क्या BJP से लड़ेंगे चुनाव..?

धनबाद(DHANBAD)धनबाद चर्चित युवा कोल व्यवसायी सह समाजसेवी लाल बाबू सिंह उर्फ़ एलबी सिंह के आह्वान पर मंगलवार को धनबाद में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में भारी संख्या में शामिल युवा जय हिंद और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे.

तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब.. हर हाथ में तिरंगा ..दिल में जज़्बात.. एलबी सिंह ने ..तिरंगा हमारे आन बान शान का प्रतीक..

यात्रा कुसुम विहार से शुरू होकर सरायढेला, बिग बाजार, रणधीर वर्मा चौक, बरमसिया फाटक, ‘मनइटांड़ और धनसार होते हुए बैंक मोड़ पहुंच कर संपन्न हुई. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए एलबी सिंह ने कहा कि हमें आजादी यूं ही नहीं मिली है, इसके पीछे हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों की अनगिनत बलिदान है. इसलिए इसे संजोना, सभी नायकों का सम्मान करना और इसका महत्व आने वाली पीढ़ियों को सिखाना हमारा कर्तव्य है.

श्री सिंह ने कहा कि तिरंगा सिर्फ हमारे देश की पहचान नहीं, बल्कि यह हमारे संघर्ष, एकता और समर्पण का प्रतीक है. हमें इसकी शान को बनाये रखना है. उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोग स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने घर व कार्यालयों पर तिरंगा लहरायें. उन्होंने धनबाद के युवाओं से अपील की कि वे देश के विकास और समृद्धि के लिए एकजुट होकर काम करें.

उन्होंने कहा कि आज की इस रैली ने उन्हें यह विश्वास दिलाया है कि धनबाद के युवा देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते है और वह खुद यहां के युवाओं के भविष्य के प्रति सजगतापूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे. जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई लोगों का उत्साह बढ़ता गया. यात्रा के समापन पर बैंक मोड़ पर भारी संख्या में लोगों ने एक साथ मिलकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की….

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लाल बाबू सिंह उर्फ एलबी सिंह लगातार अपने चुनावी अभियान पर फोकस किए हुए है..धनबाद के नायबाजार वासेपुर से लेकर पुटकी तक लोगोें से जनसंपर्क अभियान भी चला रहें है..लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत कर रहें है.. चौक चौराहे पर शुभकामना संदेश का बैनर पोस्टर से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार एलबी धनबाद विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहें है…सोशल मीडिया पर पर भी सक्रिय हो गए है..उनका वॉट्सएप ग्रुप “यूथ ब्रिगेड एलबी सिंह” में लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों की तस्वीर और पोस्ट शेयर किए जा रहें है..

यहां तक कि एलबी के बड़े भाई कुंभनाथ सिंह भी अपने छोटे भाई के लिए ख़ूब मेहनत कर रहें है…अपने भाई के साथ कंधा से कंधा मिलाकर उनके सियासी सफर को आसान बनाने में जुटे है…

एलबी सिंह की विशाल तिरंगा यात्रा और पीएम मोदी के प्रति प्रेम समर्पण से अंदाजा लगाया जा रहा है कि बीजेपी के टिकट पर धनबाद विस से चुनाव लड़ने की इच्छा है..वैसे एलबी सिंह ने बीजेपी में विधिवत रूप से अभी तक सदस्यता नहीं लिया है…उम्मीद है जल्द ही वे बीजेपी में शामिल हो सकते है…

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..