बलियापुर (Baliapur) सन्त निरंकारी मिशन द्वारा हरित विश्व की ओर एक सार्थक कदम के तहत सिंदरी विधान सभा के बलियापुर प्रखंड पहाड़पुर पंचायत शिव मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपन कार्य का आयोजन किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में सिंदरी विधायक इन्द्रजित महतो की पत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी शामिल हुई। वहीं तारा देवी ने निरंकारी परिवार के साथ वृक्ष लगाया। वहीं इस कार्यक्रम में धनबाद जोन इंचार्ज जीएस मीत्तर, बोकारो के क्षेत्र संचालक दुखन नायक, धनबाद सहायक शिक्षक गोपाल महतो, सहायक शिक्षिका मंजू देवी मौजूद रहे।
वहीं भाजपा नेत्री तारा देवी ने कहा कि शिव मंदिर प्रांगण में सैकड़ों पौधारोपण कार्य किया गया ताकि वातावरण अनुकूलित हो और ये हर साल कार्यक्रम किया जाता है। वहीं धनबाद के जोनल इंचार्ज जी. एस मीत्तर ने कहा कि देशभर में पौधारोपण एवं वृक्ष संरक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है ताकि पर्यावरण शुद्ध हो। एक एक पेड़ जो लगाया जा रहा है इसकी देखरेख हमें तीन साल करनी है।इस मौके विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, संतलाल प्रमाणिक, शत्रुघन महतो, धर्मेंद्र महतो सहित अन्य उपस्थित रहे।
NEWS ANP के लिए बलियापुर से सिंधु कुमार की रिपोर्ट
Leave a Reply