
एसएसपी ह्रदीप पी जनार्दनन शुक्रवार को औचक निरीक्षण के लिए धनबाद थाना पहुंचे जहाँ उन्होने थाना परिसर की व्यवस्था का जायजा लिया l पुलिस पदाधिकारियो के साथ हुई समीक्षा बैठक में एसएसपी ने थाना में दर्ज़ मुक़दमों की समीक्षा करते हुए लंबित मुक़दमों के जल्द निष्पादन का निर्देश दिया ..

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र विशेष कार्ययोजना के तहत सभी पेशेवर अपराधियों की सूची बनाकर उनपर विशेष निगरानी रखने, फरार अपराधियों की गिरफ़्तारी सुनिश्चित करने, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, मतदान केंद्रों का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया lथाना परिसर के निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने परिसर में रखे कबाड़ को हटाने, जब्त वाहनों की निलामी करने, साफ सफाई सुनिश्चित करने के साथ मूलभुत सुविधाएँ उपलब्ध कराने को कहा ..

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने बेहतर कार्य के लिए एसआई तुलाराम मुंडा को सम्मानित भी किया lधनबाद थाना के निरीक्षण के बाद एसएसपी महिला थाना पहुंचे और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया l इस दौरान उन्होंने भवन के रख रखाव व साफ सफाई को लेकर सम्बंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश भी दिए l
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
Leave a Reply