दोस्त की शादी में डांस करते-करते ले ली आखिरी सांस…

धनबाद (DHANBAD): दोस्त की शादी में डांस करते-करते तरूण अग्निहोत्री के सीने में जोर से दर्द होने लगा। कुछ दोस्तों ने उसे आराम करने की खातिर मैरिज गार्डन भेज दिया।

दोस्तों को लगा कि गैस के चलते उसे बेचैनी हो रही है, वह गैस का दवा खाकर लेट गया। कुछ देर बाद कुछ दोस्त उसे उठाने गये और बोले, चलो दोस्त खाना खा लेते हैं।

संतोष उठा तो उसे हिचकी होने लगी। उसका सिर चकराने लगा, वह धम से नीचे गिर गया। उसका पैंट भी गीला हो गया।

जल्दबाजी में उसे पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसने अंतिम हिचकी ले ली। लगभग 33 साल के तरूण के हार्ट अटैक से मौत हो जाने की आशंका जताई गई। तरुण की पत्नी गर्भवती है। वह फोन पर पत्नी से बातें करते रहता था। परिवार में उसका एक बड़ा भाई व बहन भी हैं। हादसे के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। तरूण के पिता संतोष अग्निहोत्री सेना में कमांडेट थे। तरूण को कोई बीमारी नहीं थी। उसे ब्लड प्रेशर या शुगर भी नहीं था। तरूण इंदौर के भमोरी में रहता था। वह एक निजी कंपनी में काम करता था…

NEWS ANP के लिए अंजली की रिपोर्ट..