टुंडी (TUNDI),उपायुक्त माधवी मिश्र ने बुधवार को टुंडी प्रखंड के कमारडीह और टुंडी पंचायत भवन में ऑन लाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।इस दौरान कमारडीह में दो महिलाएं नूरजहां खातून , कमारडीह,नमिता देवी,बादलपुर एवम टुंडी में परसा टांड़ के एक लाभुक डेजी देवी के बीच पावती रसीद का वितरण किया।
हालांकि फॉर्म भरने के मामले में अभी तक की जानकारी के अनुसार कमार डीह अव्वल है।वहां ऑन लाइन फॉर्म भरने की रफ्तार में तेजी आई है।मंगलवार को 100 से अधिक फार्म भरा जा चुका था।जबकि रतनपुर पंचायत में भी रफ्तार पकड़ लिया है।अभी भी कई पंचायत का रफ्तार काफी धीमा है।इस दौरान बीडीओ शैलेंद्र कुमार चौरसिया,सी ओ जितेंद्र प्रसाद,बीईओ मूरत महतो,समेत कई लोग मोजूद थे।
NEWS ANP के लिए टुंडी से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट
Leave a Reply