झारखंड(Jharkhand) सभी से SIT की टीम पूछताछ कर रही है, ताकि अनुपम की हत्या से संबंधित कोई सुराग मिल सके और पुलिस हत्यारों तक पहुंच सके
झारखंड: सब-इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप के मर्डर वाली रात यानी शनिवार को पार्टी करने वाले 12 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है।
क्राइम सीन क्रिएट कर की गई जांच
प्रेम प्रसंग को लेकर भी जांच
सभी से SIT की टीम पूछताछ कर रही है, ताकि अनुपम की हत्या से संबंधित कोई सुराग मिल सके और पुलिस हत्यारों तक पहुंच सके
क्राइम सीन क्रिएट कर की गई जांच
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात क्राइम सीन क्रिएट कर अधिकारियों ने कांके रिंग रोड में काफी देर तक जांच की।
रिंग रोड के CCTV फुटेज खंगाले, पुलिस की प्रारंभिक जांच में अनुपम की हत्या में उसके दोस्त ही संदेह के घेरे में हैं।
पुलिस की टीम ने स्पेसल ब्रांच हजारीबाग में पदस्थापित पवन कुमार समेत अनुपम के कुछ दोस्तों को हिरासत में लिया है।
प्रेम प्रसंग को लेकर भी जांच
पुलिस को पता चला है कि पवन हजारीबाग (Hazaribagh) से अपना बर्थ डे मनाने के लिए Ranchi आया था और उसने ही अनुपम को पार्टी में बुलाया था। पुलिस की टीम पवन से लगातार पूछताछ कर रही है।
SIT की एक टीम दारोगा अनुपम का मोबाइल और व्हाट्सएप चैट खंगाल रही है। इस मामले में पुलिस प्रेम प्रसंग के पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
अनुपम की भाभी के बयान पर कांके थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है
News ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट..
Leave a Reply