
रांची(RANCHI)असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आज झारखंड में आदिवासियों की हितैषी सरकार है, पर यहां के आदिवासी और हिन्दू यहां पर सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। कोर्ट के आदेश के बाद भी जमीन मालिकों को उनकी जमीन नहीं सौंपी गई।
असम CM सरमा ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में पाकुड़ में जो हो रहा है, उससे पता चलता है कि आदिवासियों को ही न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि एक प्रदेश के CM को घुसपैठियों के कारण कहीं जाने नहीं दिया जा रहा है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि झारखंड की क्या स्थिति है। यह दुख की बात है कि एक CM अपने ही देश के दूसरे राज्य में नहीं जा सकता। पाकुड़ की हालत देख उन्हें काफी दुख हो रहा है।
गुरूवार को CM हिमंत बिस्वा सरमा पाकुड़ के महेशपुर प्रखंड के गायबथान गांव पहुंचे। उन्होंने यहां मारपीट में घायल ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
NEWS ANP के लिए रांची से वी सिंह की रिपोर्ट
Leave a Reply