मशाल जुलूस:निकाय चुनाव कराने की मांग को लेकर पूर्व मेयर के नेतृत्व में पूर्व पार्षदों ने राज्य सरकार के खिलाफ शुरू किया आंदोलन..

धनबाद :(DHANBAD ) धनबाद में नगर निकाय चुनाव नहीं करने को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं संग पूर्व पार्षदों ने राज्य सरकार के खिलाफ गुरुवार की शाम मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया,

पुराना बस स्टेंड से सिटी सेन्टर के पास से नगर निगम कार्यालय होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक यह जुलूस पहुंचा, पुर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार निकाय चुनाव नहीं करा रही है जिसके कारण विकास पुरा ठप हो चुका है, हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी चुनाव नहीं करा रही है, अगर चुनाव नहीं कराती है तो हम पार्षद संग बड़ा आंदोलन करेंगे।

निकायों चुनाव अविलंब करें नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन – निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल

झारखंड की जनता पूछना चाहती है ये कौन सी गांवों से चलने वाली सरकार है, जहां पिछले 4 सालों से चुनाव ही नहीं हुए?

झारखंड के मुख्यमंत्री निकाय चुनावों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी क्यों नहीं करा रहे हैं..?

अगर झारखंड सरकार अब भी नही जागी तो आगे इससे भी बड़ा आंदोलन होगा।

इस मौके पर मुख्य रूप से, पुर्व पार्षद प्रियरंजन, पुर्व पार्षद अंदिला कुमारी , पुर्व पार्षद अंकेश राज्य, पुर्व पार्षद उपेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व पार्षद विनय रजवार, पूर्व पार्षद संजय यादव, पूर्व पार्षद दिलीप आडवाणी, पूर्व पार्षद रविंद्र प्रसाद, पूर्व पार्षद नंदलाल पासवान, पूर्व पार्षद सुमित सुपकार , पूर्व पार्षद गणेश महतो , पूर्व पार्षद गोपाल महतो , पूर्व पार्षद साहब राम हेंब्रम , पूर्व पार्षद विनायक गुप्ता , पूर्व पार्षद छोटू सिंह , पूर्व पार्षद सुमन अग्रवाल, करीब 31 पार्षदों संग बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट