
धनबाद(DHANBAD)निरसा। कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के संजय नगर में इस समय लोगो की भीड़ जुट गई जब बच्चा चोरी की अफवाह में एक युवक की जमकर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। खबर के मुताविक कुमारधुबी ओपी अंतर्गत शिवलीबाड़ी संजय नगर में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। और जम कर पिटाई कर दी। जिसकी जानकारी कुमारधुबी पुलिस को मिली पुलिस के पहुचने पर मामला शांत हुआ और पुलिस भीड़ से युवक को निकाल कर अपने साथ ले गयी। बताया जाता है घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
इधर पीड़ित धुनकी दास ने बताया कि युवक में बच्ची को कपड़ा से झाप कर पकड़ कर ले जा रहा था। जब ग्रामीणों ने देखा तो उसे पकड़ा और पुलिस को सूचित किया,पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले गईं हैं और उससे पूछताछ कर रही है।
अब सवाल है कि मॉब लिंचिंग की घटना को रोकने के लिए आम लोगों को जागरूक होना पड़ेगा..किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने और सड़क पर मारपीट करने का अधिकार नहीं है..मॉब लिंचिंग कानून के तहत सख्त सजा का प्रावधान है..,कोई भी अपराध के लिए सजा तय करने का काम पुलिस और कोर्ट का है..
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष साव की रिपोर्ट
Leave a Reply