
धनबाद(DHANBAD)निरसा,चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय के सभागार में सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान को निवर्तमान उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह बुके व साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया व विदाई दी गई।

संदीप पासवान ने कहा कि यहां के कर्मी व नागरिकों का सहयोग उन्हे हमेशा मिलते रहा जिस कारन हम अच्छे ढंग से काम कर सके आशा करते हैं कि वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी को भी इसी तरह का सहयोग मिले।

जानकारी हो कि बुधवार को चिरकुंडा के नए कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में विजय कुमार हांसदा ने पदभार ग्रहण किया था व चिरकुंडा के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान का स्थानांतरण जुगसलाई नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में हुआ है।

हांसदा यहां से पूर्व देवघर नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर थे।
मौके पर सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन,सीएमएम अरुण बड़ाईक,कनिय अभियंता उत्तम कुमार, शोभिक मंडल, संतोष कुमार, सहायक राजा आलम, सबा परवीन, सुपरवाइजर अनिल साव, अमर दास, अनूप कुमार, चिन्मय बनर्जी, ओंकारनाथ श्रीवास्तव आदि कर्मियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…
Leave a Reply