ताबर तोड़ गोली दागने वाला एक गिरफ्तार, उगला राज, एसपी ने किया वारदात उद्भेदन का खुलासा…


जामताड़ा(JAMTARA) जामताड़ा के कर्माटांड़ में 16.07.2024 को गोली चली थी। जिसमें दो ग्रामीण घायल हुए थे। इस कांडा की गुत्थी पुलिस ने नाटकीय ढंग से सुलझा ली है। इसका खुलासा एसपी अनिमेष नैथानी ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित पीसी में की है।
भी ओ 1
नारायणपुर के चंद्रपुरा से हिस्ट्रीशीटर हारून रशीद उर्फ हारेज को पुलिस ने पकड़ा है। इसके खिलाफ नारायणपुर थाना कांड संख्या 104/16, धारा 302/120बी भा०द०वि० एंव 27 आर्म्स एक्ट। 2. पालोजोरी थाना कांड संख्या- 94/16, धारा- 392 भा०द०वि० 3. सास्ठ थाना कांड संख्या 109/16, धारा-392 भा०द०वि० 4. कुण्डहीत थाना कांड संख्या 56/15, धारा-399/402 भा०द०वि० एवं 25 (1-b)a /26/35 आर्म्स एक्ट और 5. फतेहपुर थाना कांड संख्या-22/15, धारा-392 भा०८०वि० दर्ज है।

इससके पास से Itel का एक कीपेड मोबाईल, ओप्पो का एक स्मार्ट फोन मिला है। पुलिस ने उनके निशानदेही पर बिना नम्बर प्लेट का एक काला अपाची बाइक और पोखरिया तालाब पुल के निचे पेपर में लिपटा एक देशी कट्टा के साथ 02 जिंदा कारतूस बरामद की है।

इसने छः अपराधियों के साथ मिलकर 16 जूलाई को देवघर के कौरों में लूट पाट किया था। वहां से भागने के दौरान अपराधियों ने करमांटांड़ के सकलपुर मोड़ पर लूटेरों को रोकने की कोशिश ग्रामिणों ने किया। जिन पर दनादन फायरिंग कर दिया । इसमें दो व्यक्ति को गोली लगी। इस संदर्भ में करमांटाड़ थाना काड संख्या 99/24, दिनांक 16.07. 2024, धारा 109 (1) 3(5) BNS एव 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया।


इस संदर्भ में कौरों थाना कांड संख्या 35/24, दिनांक 16.07. 2024, धारा- 310 (2) BNS भी दर्ज किया गया। जिसमें मदनकट्टा से बसकुपी जाने वाले रास्ते पर नदी के पास दो व्यक्ति से (08) मोबाईल दिन दहाड़े लूट लिया । वहां से भागने के दौरान सकलपुर में दना दन गोली दागते हुए भाग निकला। इस कांडा के बाद एसपी अनिमेष नैथानी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एस आई टी का गठन किया। जिसमें पुलिस निरीक्षक नारायणपुर प्रभाग, थाना प्रभारी करमाटांड पु०अ०नि० विवेकानंद दुबे सशस्त्र बल के साथ पोखरिया के लिए निकले । थाना के चन्द्रपुर के पास पुलिस को देखकर हारून रशीद उर्फ हारेज भागने लगा। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकडा । हारेज ने स्वीकारा है कि 02 अपाची और 01 होन्डा साईन पर सवार छ: साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस से फरार सभी पांचों आरोपी को पकड़ने के लिए सधन अभियान चलाया जा रहा है।

NEWS ANP के लिए जामताड़ा से R.P.सिंह की रिपोर्ट..