आयुक्त द्वारा गठित टीम ने किया लीज भूमि की जांच…

पाकुड़(PAKUD)पाकुड़ जिले के हिरणपुर अंचल अंतर्गत विशुनपुर मौजा स्थित लीज पत्थर खदान की जांच की जांच संथाल परगना प्रमंडल दुमका आयुक्त के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच टीम ने किया……. इस टीम में शामिल आयुक्त के सचिव अमित कुमार के नेतृत्व में अवर सचिव अलबर्ट दास एवं प्रशाखा पदाधिकारी राजेश कुमार शामिल थे…..
जांच दल ने विशुनपुर मौजा स्थित मेसर्स दादा भाई स्टोन वर्क्स नामक पत्थर खदान के लीज भूमि की जांच की. वहीं जमीन के ख़ातियानी रैयतों के वंशजों से आवश्यक पूछताछ की गई. रैयतों ने लीजधारक को स्वेच्छा से जमीन दिए जाने की बात कही. टीम ने ग्राम प्रधान मुथु सोरेन से लीज जमीन से संबधित आवश्यक जानकारी ली…. इस मौके पर अंचलाधिकारी मनोज कुमार, सीआई विकास बास्की, राजस्व उपनिरीक्षक संजय सरदार, अंचल अमीन मिस्टर अंसारी आदि मौजूद थे.

दरअसल, बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने बीते दिनों विधानसभा में तारांकित प्रश्न में संताल परगना काश्तकारी अधिनियम (एसपीटी एक्ट) का उलंघन कर लीज आवंटन का मामला उठाया था…

इसमें हिरणपुर अंचल अंतर्गत विशुनपुर मौजा में 6.2 एकड़ दामिन क्षेत्र के जमीन को पाकुड़ के तत्कालीन डीसी द्वारा वर्ष 2022 में लीज देने का मामला को उठाया था.


इस पर मंत्री रामेश्वर उरांव ने संथाल परगना प्रमंडल दुमका आयुक्त को तीन माह के अंदर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया था. इस बावत जांच दल के सचिव ने बताया कि जांच रिपोर्ट आयुक्त को सौंपी जाएगी.

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..