धनबाद (DHANBAD) रविवार को आसनबनी मिश्रडीह में भारतीय रेडक्रास समिति धनबाद के द्वारा आजीवन सदस्य हेमन्त कुमार, शर्मा जी के आग्रह पर स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है जिसमें श्री कौशलेंद्र कुमार सिंह कार्यकारिणी अध्यक्ष, कुमार मधुरेन्द्र सिंह कार्यकारिणी सलाहकार, मेडिकल नोडल पदाधिकारी डाक्टर श्री जिम्मी अभिषेक एवं डाक्टर श्री बालेश्वर प्रसाद, कोषाध्यक्ष श्वेताम्बरा पाठक, डाक्टर गिरजा नन्द ओझा एवं अन्य ग्रामीण उपलब्ध रहें,

इस स्वास्थ्य कैंप में चर्म रोग की जांच, ब्लड शुगर, प्रेशर, एवं अन्य समस्या की जांच पड़ताल हुईं हैं इस दरम्यान करीब 89 पुरुष महिलाओं को जांच करते हुए सभी को डाक्टर के द्वारा परामर्श दिए गये सभी के बीच निशुल्क दवाईयां वितरित की गई है ..
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..
Leave a Reply