सिंदरी(Sindri) मोहर्रम के मौके पर बुधवार को बलियापुर चौक में बलियापुर अखाड़ा कमेटी के द्वारा लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं अखाड़ा लाठी, डंडा, भाला, तलवार आदि से हैरतअंगेज कारनामे की। क्षेत्र के बलियापुर, बाघमारा, सिंदूरपुर, लालाडीह, कोड़ाहीर, भिखराजपुर, दुधिया ,
बेड़ा नियामतपुर, रखितपुर आदि अखाड़ा दलों ने भाग लिया। मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आनंद महतो, डीएसपी शंकर कांती, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, जिप सदस्य उषा महतो, झामुमो नेता धरनीधर मंडल, महावीर महतो, बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी आशीष भारती, बेंगू ठाकुर, कुलदीप अग्रवाल, मुखिया गणेश महतो, मुखिया उत्तम चौबे, इलताफ खान, काशीनाथ दत्ता, साधन चट्टोपाध्याय, मुकुल चंद्र रोहिदास, ईदू अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, आदि मौजूद थे।
वहीं सभी मुख्य अतिथि गण को हरी पगड़ी पहनाकर सम्मानित कर हार्दिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष अनवर अली खान, मोहम्मद सुल्तान, रफीक अंसारी, मुस्ताक आलम, शकील अंसारी, अबूल शेख, शेर मोहम्मद, इसराइल अंसारी, दिल मोहम्मद अंसारी, नादिर ,
अमजद, कमाल, आजाद, फिरोज, रिंकू, रमजान, सरफुद्दीन अंसारी, रमजान, मुख्तार, अहमद, अब्दुल कादिर आदि का सराहनीय योगदान रहा। लायंस क्लब ऑफ बलियापुर के द्वारा शरबत पानी की व्यवस्था किया गया। गुप्ता, कुलदीप अग्रवाल आदि मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए बलियापुर से सिंधु कुमार की रिपोर्ट
Leave a Reply