रोजी-रोटी की खातिर परदेश कमाने गये झारखंड के 27 मजदूर दक्षिण अफ्रीका के कैमरून शहर में फंस गये। बीते चार महीनों से फंसे मजदूरों ने वीडियो जारी कर झारखंड सरकार से मदद मांगी है। मजदूरों का कहना है कि वे जिस कंपनी में काम कर रहे हैं, वो कंपनी उनकी कोई खोज खबर नहीं ले रहा है।
उनके पास खाने तक का अनाज नहीं है। फोन रिचार्ज कराने का पैसा तक नहीं है। उन्हें झारखंड से जो ठेकेदार लेकर यहां आया है, वह भी यहां से गायब है। ये सारे मजदूर बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह के हैं।
इनके नाम और पता तक वीडियो में बताये गये हैं। इस वीडियो पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने संज्ञान लेते हुये अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फंसे प्रवासी मजदूरों को सही-सलामत झारखंड लाने की दिशा में कार्रवाई करें। इसपर श्रम विभाग ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कैमरून में फंसे मजदूरों से संपर्क किया जा रहा है
News ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट..
Leave a Reply