
धनबाद (DHANBAD )झरिया थाना क्षेत्र के थाना मोड़ के समीप अहले सुबह मुहर्रम का अखाड़ा खेल कर लौट रहे दो अखाड़ा दलों में जमकर मारपीट और पथरीबाजी की घटना हुई, एक दूसरे पर आग के गोले भी फेकते देखे गए। जिसमे दोनो ओर से करीब आधा दर्जन से अधिक लोगो को चोटें आई हैं, जिसमे कुछ लोग गंभीर रूप से घायल है।
बताया जाता है की अखाड़ा जुलुश के वापस लौटने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों दलों में झड़प हो गई फिर पत्थर बाजी होने लगी जिससे अहले सुबह माहौल भड़क गया, खास बात थी कि ये सब पुलिस और शांति समिति के सदस्यों की मौजूदगी में हुई, लेकिन घटना को रोका नही जा सका। ऐसे बाद में पुलिस प्रशासन और शांति समिति के लोगो के द्वारा बीच बचाव करने, काफी समझने के बाद माहौल शांत हुआ।
मोहर्रम को लेकर आज ताजिया का जुलुश निकाला जाएगा जिससे घटना को लेकर प्रशासन सक्रिय दिखी झरिया थाना में एक बार फिर प्रशासन और शांति समिति के बीच बैठक हुई, जिसमे सिटी एसपी, एडीएम लॉ एंड आर्डर, एसडीएम, एसडीपीओ थाना प्रभारी और शांति समिति के मुख्य सदस्य उपस्थित थे। जिसमे दोनो कमिटीयो को शांति पूर्ण ताजिया निकलने के आदेश दिए गए। इस दौरान एडीएम लॉ एंड आर्डर हेमा प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुई कहा की मामले में आवेदन पर कार्रवाई की जाएगी, आज की ताजिया जुलुश के लिए दोनो कमिटी की ओर से पांच – पांच लोग ही विसर्जन के लिए जायेंगे, पुलिस और जिला प्रशासन के लोगो को मुस्तैद रहने को कहा गया है।
NEWS ANP के लिए झरिया से सिंधु कुमार के साथ अनिल मुंडा की रिपोर्ट।
Leave a Reply