कुलटी पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम वार्ड संख्या 59 के नियामतपुर जिटी रोड स्थित भाजपा के कुलटी मंडल सेंटरल कार्यालय को देर रात पिकप भेन से तोड़ने का आरोप भाजपा कर्मियों ने लगाया है, भाजपा कर्मियों का यह आरोप है की एक सोची समझी साजिस के तहत रात के अंधेरे मे एक पिकअप भेन की मदद से तोड़ने का प्रयास किया गया है, पर उस प्रयास के दौरान पिकअप भेन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई,
जिस कारण वह मौके से भागने मे सफल नही हो सकी और उस पिकअप भेन को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया, वहीं घटना के बाद पिकअप भेन चालक का यह कहना है की उससे अनजाने मे यह घटना घटी है,
इसमे उसकी कोई गलती नही है, पिकअप भेन चालक के बयानों को सुन फिलहाल पिकअप भेन को छोड़ दिया गया, वहीं भाजपा कर्मियों की यह मांग है की इस घटना मे उनका कार्यालय क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसका क्षतीपूरन होना चाहिए
NEWS ANP के लिए प०बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..
Leave a Reply