कल चिरकुंडा में होगा भाजपा का समागम, अभिनंदन सह संकल्प सभा का होगा भव्य आयोजन ,सांसद ढुलू महतो होंगे मुख्य अतिथि।

धनबाद(DHANBAD)निरसा।चिरकुंडा के सरसापहाड़ी स्थित टाउन हाल में शुक्रवार की संध्या भाजपा के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सह प्रभारी सह निरसा के विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने बताया कि यह प्रेस वार्ता का आयोजन भाजपा को लोकसभा में जीत के लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन को देखते लिया गया है। बताई की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ताओं का सम्मान अभिनंदन समारोह सह संकल्प सभा नामक कार्यक्रम का आयोजन 6 जुलाई को चिरकुंडा स्थित नगर भवन में किया जाएगा। जिसमें निरसा विधानसभा के मंडलों के 424 बुथ कमेटी के सदस्य शामिल होंगे। प्रेस वार्ता में धनबाद भाजपा के अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर व ग्रामीण प्रभारी शैलेंद्र सिंह, डबलू बाउरी, जयप्रकाश सिंह,मन्नू तिवारी, प्रशांत बनर्जी,दशरथ साव,अनिल यादव,बापी सेनगुप्ता, दारा बाउरी,अमर साव,घिरज सिंह सहित दर्जनों भाजपा से जुड़े नेता व कार्यकर्ता शामिल थे। जिला प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बुथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। सभी मंडल से अच्छे कार्यकर्ता को सम्मानित किया जाएगा और यह जिला स्तरीय कार्यक्रम चिरकुंडा के नगर भवन में संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में धनबाद सांसद ढुलू महतो सहित देवघर के विधायक नारायण दास व बोकारो के विधायक विरंची नारायण मौजूद रहेंगे। उनकी मौजूदगी में कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन को लेकर विजय संकल्प सभा का भी आयोजन किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने झारखंड सरकार पर जमकर बरसी और कहा कि यह वर्तमान में ठग बंधन की सरकार है। जो झारखंड के बालू, कोयला व जमीन आदि का लूट मचा के रखी है। इससे झारखंड की जनता त्रस्त है और झारखंड की जनता जल्द विधानसभा चुनाव कराकर और भाजपा की सरकार झारखंड में बनाने के लिए उत्सुक है। मौके पर रिंटू पाठक, गुड्डू सिंह, रंजीत मोदी आदि कार्यकर्ता मौजुद थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…